• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. boob dance
Written By

मोजार्ट की रचना पर बूब डांस...

मोजार्ट की रचना पर बूब डांस... - boob dance
क्या होता है ‍जब एक उच्चस्तरीय बुद्धिमान और एक साधारण व्यक्ति का मनोरंजन इंटरनेट पर मिलता है। इसे टैटू वाली मॉडल सारा एक्स की क्षमता से जाना जा सकता है। रविवार को सारा एक्स नाम की टैटू वाली महिला ने अपने यू ट्‍यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने वक्षों को मोजार्ट की एक रचना पर डांस कराया। आप समझ सकते हैं कि ब्रेस्ट का डांस कैसा हो सकता है? 
 
लेकिन, कुछ आलोचकों को उनका यह गुरुत्वाकर्षण को चुनौती देने वाला डांस पसंद नहीं आया और कुछ ने लिखा कि यह डांस नकली है। इसको लेकर और भी बहुत सारी अटकलें लगाई गईं। आलोचकों ने अपनी अक्ल के घोड़े दौड़ाए और कहा कि यह किसी कॉर्ड, किसी इलेक्ट्रिकल शॉक्स या अन्य किसी उपकरण की मदद से सारा अपने वक्षों को हिलाने-डुलाने में सफल हुई हैं। 
 
जबकि सारा अपनी आलोचना का जवाब फेसबुक पर दिया और कहा कि उनके वक्ष बहुत हद तक नकली हैं, लेकिन उनका वीडियो बिल्कुल असली है। उनका कहना था कि वे अपने पेक्टोरल मांसपेशियों (छाती की दो बड़ी मांसपेशियों) को सिकोड़ने की कोशिश कर रही थीं और इस कारण से उनका इम्प्लांट्‍स गति कर रहा था। विदित हो कि वे जिस प्रक्रिया को करने की विधि बता रही थीं उसे अर्नाल्ड श्वार्जनेगर जैसे लोग कर चुके हैं और इसके लिए उन्हें किसी इम्प्लांट की भी जरूरत नहीं पड़ी। तब भी वे ऐसा करने में सफल हुई हैं, इसके लिए वे बधाई की पात्र हैं।