शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. प्रेरक व्यक्तित्व
Written By WD

प्रेरक वाक्य : सज्जनता की सीख

प्रेरक वाक्य : सज्जनता की सीख -
महापुरुष कहते हैं कि सज्जन लोगों को कमजोर समझा जाता है, लेकिन ऐसा है नहीं। आप सज्जन बनकर आप जीवन के हर क्षेत्र में सफल हो सकते हैं, क्योंकि सज्जन लोग दृढ़ स्वभाव के होते हैं।

* आंख से अच्छी तरह देख-भाल कर पैर धरे, कपडे़ से छान कर जल पिए, शास्त्रसम्मत बात कहे और मन को हमेशा पवित्र रखे। आप हमेशा सज्जनता से परिपूर्ण रहेंगे।

- चाणक्य

FILE



* सज्जनों की संगति करने पर कुछ समय पश्चात ही दुर्जनों में भी सज्जनता आ ही जाती है।

- क्षेत्रचूड़ामणि


FILE


* सज्जन मनुष्य लाख वि‍पत्ति आने पर भी अपनी सज्जनता नहीं छोड़ते, इसी सज्जनता से समूचे विश्व का कल्याण होता है।

- अज्ञा

FILE


* माना जाता है कि मनुष्य जिस संगति में रहता है, उसकी छाप उस पर पड़ती है। उसका निज गुण छुप जाता है और वह संगति का गुण प्राप्त कर लेता है।

- एकनाथ

FILE


* हमें परमेश्वर विद्वानों की संगति से ही प्राप्त होते हैं।

- ऋग्वे


FILE


* जिस मनुष्य ने अपने जीवन में शीतल एवं सज्जनरूपी गंगा में स्नान कर लिया, उसको दान, तीर्थ, तप तथा यज्ञ से क्या प्रयोजन?

- वाल्मीकि