शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. हॉलीवुड से
  4. सात घंटे का ट्रेलर और 720 घंटे की फिल्म
Written By

सात घंटे का ट्रेलर और 720 घंटे की फिल्म

सात घंटे का ट्रेलर और 720 घंटे की फिल्म - सात घंटे का ट्रेलर और 720 घंटे की फिल्म
आमतौर पर फिल्मों का ट्रेलर दो से तीन मिनट का होता है, लेकिन इसकी अवधि सात घंटे हो तो हैरानी होना स्वाभाविक है। सात घंटे में तो तीन फिल्में देखी जा सकती हैं। 
 
'एंबीयंस' नामक हॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर सात घंटे का है और पूरी फिल्म 720 घंटे की है। यानी कि आप यह फिल्म लगातार देखें तो 30 दिन में यह फिल्म खत्म होगी। 
 
आंद्रेस वेबर्ग द्वारा निर्देशित यह फिल्म दो परफॉर्मेंस आर्टिस्ट्स के बारे में है जो स्वीडन में समुद्र किनारे मिलते हैं। उनके संबंधों पर यह फिल्म आधारित है।