शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. हॉलीवुड से
  4. Shia LaBeouf
Written By

इस अभिनेता का एक महिला ने किया था बलात्कार

इस अभिनेता का एक महिला ने किया था बलात्कार - Shia LaBeouf
द ट्रांसफॉर्मर्स स्टार शिया ला बियौफ ने रहस्योद्घाटन किया है कि इस वर्ष की शुरुआत में एक आर्ट गैलेरी में एक महिला ने उनके साथ बलात्कार किया था। उनके इस बयान से खलबली मच गई है। बहस छिड़ गई है कि क्या एक पुरुष का एक महिला बलात्कार कर सकती है। 
 
एक पत्रकार को इमेल के जरिये जवाब देते हुए शिया ला बियौफ ने यह बात बताई। उनके मुताबिक वे गैलेरी में एक पैपर बैग अपने सिर पर पहने पांच दिन बैठे रहे और इस दौरान लोग उनसे एक-एक कर मुलाकात करते रहे। 
 
इसी दौरान एक महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ दौरान आई। जब महिला ने बलात्कार किया तब उसका बॉयफ्रेंड बाहर था। महिला ने आते ही अपने कपड़े उतारे और शिया ला बियौफ पर टूट पड़ी। 
 
28 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि बलात्कार के बाद वह महिला बिखरे बाल और चेहरे पर यहां-वहां लगी लिपिस्टिक के साथ बाहर निकली तो बाहर खड़े लोग चौंक गए। शिया ला बियौफ की गर्लफ्रेंड भी बाहर थी और वह फौरन अंदर आई। यह अभिनेता उसे कुछ भी बता नहीं पाया। दोनों खामोश बैठे रहे। 
 
शिया ला बियौफ की बातों में कितनी सच्चाई है ये तो वही जानते हैं।