शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. हॉलीवुड से
  4. Kim Kardashian, Bigg Boss, Salman Khan
Written By समय ताम्रकर

किम करदाशियां साड़ी पहन कर जाएंगी बिग बॉस में

किम करदाशियां साड़ी पहन कर जाएंगी बिग बॉस में - Kim Kardashian, Bigg Boss, Salman Khan
किम करदाशियां के बिग बॉस शो में हिस्सा लेने की खबर हमने ही सबसे पहले बताई थी और अब इस पर मुहर लग चुकी है। 34 वर्षीय सुंदरी किम 22 नवम्बर को बिग बॉस में एंट्री लेंगी। वे साड़ी पहन कर शो में जाएंगी। 
 
शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि किम अगले कुछ दिनों में मुंबई पहुंच जाएंगी। वे दक्षिण मुंबई स्थित एक होटल में रूकने के बाद सीधे बिग बॉस के सेट पर पहुंचेंगी। वे बिग बॉस में कुछ घंटों तक रूकेंगी और अपना नया परफ्यूम भारत में लांच करेंगी। किम करदाशियां के अपने सिक्युरिटी गार्ड्स होंगे। 
अमेरिकन रियलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां के भारत में भी बहुत सारे प्रशंसक हैं। अपनी अदाओं से उन्होंने करोड़ों लोगों को दीवाना बना रखा है। कहा जा रहा है कि बिग बॉस में आने के बदले में उन्होंने भारी भरकम राशि ली है, जिसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। 
 
किम ने भारत के बारे में बहुत कुछ सुन रखा है। वे द गेटवे ऑफ इण्डिया भी घूमेंगी। बिग बॉस शो के होस्ट सलमान के बारे में भी उन्होंने सुन रखा है और सलमान से मुलाकात को लेकर वे बेहद उत्साहित हैं।