शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. हॉलीवुड से
  4. Kim Kardashian
Written By

फिटनेस गुरु बनेंगी किम करदाशियां

फिटनेस गुरु बनेंगी किम करदाशियां - Kim Kardashian
मशहूर रियलिटी टीवी हस्ती किम करदाशियां फिटनेस गुरु बनने जा रही हैं। किम कथित तौर पर एक व्यायाम परियोजना पर काम करने की योजना बना रही हैं जिसमें उनके जैसी शारीरिक बनावट पाने के सुझाव दिए जाएंगे। किम ने अपनी नई परियोजना को बेहतर बनाने के लिए काफी मेहनत की है जो शारीरिक बनावट पर आधरित है। 
किम को व्यायाम करना और चुस्त-दुरूस्त रहना पसंद है। किम अपने नुस्खों अन्य लोगों के साथ साझा करना चाहती हैं। किम के जिम में में लोगों को मौज-मस्ती का मौका भी मिलेगा। यहां आकर व्यायाम करने वालों को प्रतिदिन अपनी फोटो साझा करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा ताकि जाना जा सके कि व्यायाम से उन्हें कितना फायदा हुआ है।(वार्ता)