शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. गुदगुदी
  3. चुटकुले
  4. jokes on MS Dhoni
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 15 जनवरी 2016 (19:17 IST)

पत्नी की सुंदरता और कप्तान धोनी

पत्नी की सुंदरता और कप्तान धोनी - jokes on MS Dhoni
एक शाम पत्नी सजधज कर अपने पति का इंतज़ार कर रही थी। पति रोज़ के समय से देरी से घर लौटा और बिना पत्नी को तवज्जो दिए उखड़े मन से पत्नी को खाना लगाने के लिए कहा। खाना खाकर रोज़ की तरह वह टीवी देखने के बजाय सीधे बेड पर गया और सोने की कोशिश करने लगा।  थोड़ी देर बाद पत्नी भी उसके पास पहुंची और उसे गहरी सोच में डूबा देखकर उससे कुछ न बोली। 
दोनों पति-पत्नी एक दूसरे की तरफ पीठ करके सोने की कोशिश करने लगे लेकिन दोनों ही कुछ सोच रहे थे। पत्नी सोच रही थी कि इन्हें आजकल हो क्या गया है? ये मुझ पर ध्यान ही नहीं देते। कहीं ये बाहर किसी दूसरी के चक्कर में तो नहीं? क्या अब मैं पहले की तरह सुंदर नहीं रही? या फिर मेरे चेहरे की झुर्रियों को इन्होंने भांप लिया है। क्या करूं मैं? आज तक देखा तो नहीं इन्हें किसी से फोन पर बतियाते लेकिन..। कहीं इनके ऑफिस में तो कोई लड़की...कल मेरी बेस्टफ्रेंड शीला से इस बारे में राय लूंगी, वह जरूर कोई न कोई तरीका बताएगी। 
 
दूसरी तरफ पति को भी नींद नहीं आ रही थी और उसे एक बात लगातार परेशान किए जा रही थी। वह सोच रहा था 'यार इस स्मिथ और बैली का क्या किया जाए? 300 रन से ज्यादा का टारगेट भी कर लेते हैं। कप्तान धोनी की अक्ल क्या घास चरने गई है, जो रवींद्र जडेजा की बजाय अच्छा बॉलर नहीं लाता?'