Tue, 21 Jul 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. पुस्तक-समीक्षा
  4. Book Launch

''रात पहेली'' का विमोचन दिल्ली पुस्तक मेले में

raat paheli
इरा टाक के पहले कहानी संग्रह “रात पहेली” का विमोचन दस जनवरी को 2017 को विश्व पुस्तक मेले नई दिल्ली में होगा। पुस्तक का प्रकाशन भारत पुस्तक भंडार कर रहा है। 

 
इसमें सात कहानियां हैं - दिखावा लाइव, खोज, लव डांवाडोल, रात पहेली, फैसला, चांद पास है और पताका। ये मानवीय रिश्तों की बहुरंगी कहानियां हैं। इनमें से कई कहानियां हिंदी की जानी-मानी पत्रिकाओं और अखबारों में छपकर चर्चा में रही हैं। 
 
मूलत: जयपुर की रहने वाली इरा टाक देश विदेश में विख्यात चित्रकार हैं, और वर्तमान में मुंबई में रहते हुए पेंटिंग, लेखन और फिल्ममेकिंग कर रही हैं। “रात पहेली” उनकी तीसरी किताब है। इससे पहले उनके दो कविता संग्रह प्रकाशित चर्चित रहे हैं। उन्होंने किताब के प्रचार के लिए प्रोमो भी बनाया है जो इस लिंक पर जा कर यूट्यूब पर देखा जा सकता है।

 Raat Paheli Book Promo Link
https://www.youtube.com/watch?v=-0nJsE_M4O8&t=15s

किताब की ऑनलाइन प्री बुकिंग अमेजन पर चल रही है। 
ये भी पढ़ें
फर्जी है तख्तापलट, मुलायम अब भी अपने बबुआ के लिए मुलायम