मंगलवार, 19 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Exercise
Written By WD

व्यायाम कब करें-कब नहीं, जानें 6 टिप्स

व्यायाम कब करें-कब नहीं, जानें 6 टिप्स - Exercise
व्यायाम करना सेहत के लिए फायदेमंद है और व्यायाम के जरिए ही आपकी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान भी कर सकते हैं। लेकिन व्यायाम अगर सही समय पर और सही तरीके से किया जाए तब आप इसके बेहतर परिणाम पा सकते हैं। जानिए व्यायाम किस समय करना चाहिए और कब नहीं - 

1 सुबह का समय व्यायाम के लिए अच्छा होता है यह सभी जानते हैं, लेकिन सूरज निकलने के पहले या जल्दी उठकर व्यायाम करने के बजाए सुबह 10 से 11 बजे के बीच व्यायाम करना ज्यादा फायदेमंद होता है। इस समय आपका मेटाबॉलिज्म सही होता है और आप अधि‍क सक्रिय होते हैं।

2 अगर आप शाम के समय व्यायाम करना पसंद करते हैं, तो 3 से 4 या 5 बजे तक का समय सही होगा इस समय तापमान सही होता है और गर्माहट के कारण पसीना अधि‍क आता है। इस तरह वजन भी आसानी से कम होगा।
 
व्यायाम करने के समय और भोजन के समय में अंतर होना चाहिए। भोजन करने के तुरंत बाद व्यायाम कभी न करें। इससे आपको पेट दर्द और पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। इसके अलावा पाचन तंत्र और आंतों को भी नुकसान हो सकता है।

4 अगर आप शारीरिक दर्द से पीड़ि‍त हैं और बुखार या मांसपेशि‍यों में दर्द है तो व्यायाम न करें। लेकिन अगर व्यायाम के शुरूआती दिनों में यह समस्या हो रही है तो 1 दिन आराम करने के बाद व्यायाम करें।
 
सर्दी जुकाम जैसी समस्याओं में व्यायाम करना फायदेमंद होता है। इस समय आपके शरीर का तापमान बढ़ता है और गर्माहट मिलती है, जिससे सर्दी जुकाम और संक्रमण में लाभ मिलता है। 
 
6 रात के समय व्यायाम करने से बचें। व्यायाम के बाद एकदम आराम करने के बजाए थोड़ा सक्रिय रहना जरूरी है। अगर आप रात को व्यायाम करते हैं, तो थकान के बाद सो जाना, व्यायाम के सारे फायदे छीन लेगा।