• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. गुजरात चुनाव
  4. Earthquake in Mumbai
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 4 सितम्बर 2020 (15:06 IST)

मुंबई में भूकंप के हल्के झटके

मुंबई में भूकंप के हल्के झटके - Earthquake in Mumbai
मुंबई। मुंबई में भूकंप के झटके महसूस किए गए। खबरों के अनुसार रिक्‍टर स्‍केल पर इसकी तीव्रता 2.8 बताई गई। भूकंप का केंद्र उत्‍तरी मुंबई से 91 किलोमीटर दूर 10 किमी गहराई में बताया गया है। हालांकि भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 
 
3 दिन पहले महाराष्ट्र के पालघर में मंगलवार को अपरान्ह 3 बजकर 47 मिनट पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

भूकंप के झटके महसूस होते ही पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए थे। भूकंप से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें
भोपाल में नौकरी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे बेरोजगार,पुलिस ने भांजी लाठी