शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. क्या तुम जानते हो?
  6. क्रिसमस से संबंधित मजेदार जानकारी
Written By WD

क्रिसमस से संबंधित मजेदार जानकारी

दुनियाभर में कैसे मनता है क्रिसमस...!

Christmas History | क्रिसमस से संबंधित मजेदार जानकारी
* क्रिसमस का उत्सव पूरे 12 दिनों तक चलता है। यह 24 दिसंबर से लगाकर 5 जनवरी तक मनाया जाता है।

12 दिनों तक क्रिसमस मनाने की वजह यह है कि जिन तीन बुद्धिमानों ने प्रभु यीशु के जन्म का आकलन किया था वे 12 दिनों तक चलकर बेथलेहम पहुंचे थे और फिर उन्होंने बालक यीशु को उपहार दिए थे।


FILE


* क्रिसमस पर सबसे बड़ा और मूल्यवान गिफ्ट देने का रिकॉर्ड फ्रांस के नाम है। उन्होंने 1886 में अमेरिका को स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी गिफ्ट दी थी।

FILE


* बिंग क्रॉसबाय का 'व्हाइट क्रिसमस' गीत 1942 में रिलीज हुआ था और अब तक यह सबसे ज्यादा हिट गीत साबित हुआ है।

FILE


* हर साल अमेरिका में करीब त‍ीन अरब क्रिसमस कार्ड लोग एक-दूसरे को भेजते हैं।

FILE


* नॉर्वे में लोग क्रिसमस की शाम अपनी झाडू छुपाकर रख देते हैं। वहां ऐसी मान्यता है कि क्रिसमस की रात चुड़ैल घूमने निकलती हैं और वे झाडू चुरा ले जाती हैं। यह एक मजेदार परंपरा है।

FILE


* ग्रीक भाषा में 'ठ' का मतलब होता है क्राइस्ट, इसलिए इसे ठ -षछझ भी कहते हैं।

FILE


* विभिन्न देशों में औसतन लोग क्रिसमस गिफ्ट पर जितना खर्च करते हैं उसका अनुमान इस तरह से है :
- अमेरिका- 520 यूरो
- ब्रिटेन- 474 यूरो
- जर्मनी- 270 यूरो
- इटली- 325 यूरो
- फ्रांस- 366 यूरो
- स्पेन- 383 यूरो
- नीदरलैंड्स- 206 यूरो
(1 यूरो लगभग 68 रु. के बराबर होता है।)