शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. क्या तुम जानते हो?
  4. Super weird facts
Written By
Last Updated : बुधवार, 8 जुलाई 2015 (13:02 IST)

क्या आप जानते हैं दुनिया के ये अजब-गजब तथ्य

क्या आप जानते हैं दुनिया के ये अजब-गजब तथ्य - Super weird facts
दुनिया गोल है और इस गोल दुनिया में ऐसा बहुत कुछ है जिसके बारे में हम और आप अनजान है। कुछ ऐसे ही जाने-अन-जाने तथ्यों से हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं जो आपको रामांचित कर देंगे।  

1. ऑस्ट्रेलिया, जापान और आयरलैंड को मिलाकर कुछ देशों में रैबिंज फ्री है।
 
2. यूनाइटेड नेशंस के अनुसार 2050 तक करीब दो तिहाई जनसंख्या शहरों में रहने लगेगी और 13 नए बड़े शहर जन्म लेंगे।
 
3. एशिया में 146.2 मिलियन लोग नियमित तौर पर बाढ़ से इसलिए परेशान होंगे क्योंकि पश्चिमी देशों के द्वारा अधिक मात्रा में कार्बन डाइ ऑक्साइड छोड़ा जाएगा। 
 
4. पिछले 10 सालों में पिछले दशकों के मुकाबले ज्यादा प्लास्टिक का उत्पादन किया गया है।
 
5. जिन लोगों को अपने पालतू कुत्तों से लगाव रहता है। उनका लोगों से बड़ा लगाव रहता है और किसी समस्या के आने पर सगे संबंधियों को ज्यादा याद करते हैं।
 
अगले पेज पर घोड़े क्यों हिनहिनाते हैं...

    
6. स्पेन में एक ऐसा कॉमेडी क्लब है जहां कम से कम हंसने पर आपको पैसे दिए जाते हैं। 
 
7. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी को एक साढ़े नौ इंच लंबे व्हेल के दांत के साथ दफनाया गया था। 
 
8. घोड़े खुश होने पर कम हिनहिनाते हैं। जब वे अपसेट या उन्माद में होते हैं तो उनका हिनहिनाना लंबा होता है। 
 
9. हैरी पॉटर की लेखिका जे के रोलिंग के अनुसार हैरी की टीचर डोलोरेस अम्ब्रिज का कैरेक्टर असलियत में उनकी एक शिक्षिका पर आधारित था। जिन्हें वे काफी नापसंद करती थीं साथ ही वह शिक्षिका भी उन्हें नापसंद करती थीं।    
10. कोरिया में परीक्षा देते हुए छात्रों को परेशानी से बचाने के लिए हवाई जहाजों का वहां से गुजरने का समय बदला गया। 
 
11. इस्लामिक स्वर्णकाल में वैज्ञानिक को मिलने वाला धन उतना था जितना वर्तमान के प्रोफेशनल एथलिट कमाते हैं। 
 
रशियन कम क्यों हंसते हैं, अगले पेज पर...

 
12. साल 2000 में हुए एक शोध के अनुसार, किसी भी इंसान के ध्यान में रहने का वक्त 12 सेकंड का होता था। 2013 में यह वक्त 8 सेकंड का हो गया।
 
13. ऐसे लोग जिनके साथी बचपन में उन्हें बहुत अधिक परेशान करते हैं, उनके बड़े होकर मोटापे और दिल की बीमारियों के शिकार होने की आशंकाएं अधिक होती हैं।     
 
15. कॉफी में होने वाला अलग स्वाद कॉफी बीज में पाए जाने वाले एक खास प्रकार के तेल कैफेऑल के कारण होता है जिसका कॉफी बीज में प्रतिशत 0.5 होता है। 
 
16. ऐसा माना जाता है कि रशियन लोग अमेरिकन लोगों के मुकाबले कम हंसते हैं क्योंकि रशिया में एक कहावत है जिसके अनुसार बिना कारण के हंसना बेवकूफी की निशानी है।
 
 
17. जानवरों में सबसे तेज आवाज नील व्हेल की होती है। नीली व्हेल को 800 किलोमीटर दूर से भी सुना जा सकता है।  
 
अगले पेज पर, कितने प्रतिशत ड्राइंविंग के दौरान लेते हैं सेल्फी...

  
18. 17 प्रतिशत लोग ड्राइविंग करते समय सेल्फी लेते हैं। 
 
19. अगर सांपों को आकाश में ले जाया जाए तो कुछ खुद को बांध लेते हैं और कुछ खुद पर हमला कर देते हैं।
 
20. अमेरिकन मिलिट्री के अनुसार अमेरिका की कुल जनसंख्या में से केवल एक चौथाई लोग ही मिलिट्री में शामिल होने के काबिल होते हैं।
 
21. कर्मचारी औसतन डेढ़ से तीन घंटे ऑफिस में पर्सनल काम करते हुए बिताते हैं।
 
22. माइकल जैक्सन के पोस्टमार्टम से साबित हुआ कि उनके होंठ गुलाबी रंग के टैटू से बने थे और उनकी भौहें भी टैटू से बनी थीं जो एक रंग से रंगी हुई थीं।  
 
23. अगर आप आमतौर पर झूठ नहीं बोलते तो झूठ बोलने पर आपके दिमाग में नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न होता है। ऐसे लोग जो बहुत अधिक झूठ बोलते हैं उन पर यह असर धीरे धीरे कम होकर खत्म हो जाता है।
 
24. सिर्फ 20 प्रतिशत लोग अपने वर्कप्लेस पर खुद को बहुत अधिक महत्वपूर्ण समझते हैं जबकि 80 प्रतिशत खुद को नाकाफी और कम महत्वपूर्ण समझते हैं।
 
25. विश्व में सबसे ज्यादा अरबपति पेनिनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी में हैं। यहां अरबपतियों की संख्या 25 है। इ सके मुकाबले अन्य किसी यूनिवर्सिटी में अरबपतियों की संख्या इतनी नहीं है।