शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. फीफा विश्व कप 2018
  4. FIFA WC 2018 , Russia, Dolphin
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 6 जुलाई 2018 (19:16 IST)

FIFA WC 2018 : डॉल्फिन ने की रूस की जीत की भविष्यवाणी

FIFA WC 2018 : डॉल्फिन ने की रूस की जीत की भविष्यवाणी - FIFA WC 2018 , Russia, Dolphin
यारोस्लावल। रूस के शहर यारोस्लावल में डॉल्फिन ने गुरुवार को भविष्यवाणी की कि मेजबान टीम क्रोएशिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच 3-1 से जीतेगी और विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
 
 
यारोस्लावल के डोल्फिनेरियम में मित्या और सोलनिश्को नाम की 2 डॉल्फिनों को पूल में दोनों देशों के झंडे वाले डिस्क लेकर वापस आना था और पहली बार में दोनों एक ही समय पर लौटीं जिससे 1-1 का ड्रॉ रहा। लेकिन अंतिम 2 थ्रो पर मित्या रूसी ध्वज वाली डिस्क लेकर पहले किनारे आई जिससे रूस के 3-1 से जीतने की भविष्यवाणी की जा रही है।
 
रूस का शनिवार को क्रोएशिया के साथ मुकाबला होना है। रूस की टीम प्री क्वार्टर फाइनल में दिग्गज स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से लुढ़काकर अंतिम-8 में पहुंची है। रूस ने अपने ग्रुप में सऊदी अरब 5-0 से और मिस्र को 3-1 से हराया था। हालांकि उसे अपने अंतिम ग्रुप मैच में उरुग्वे से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
प्रवासी भारतीयों से मोदी की अपील, 'नया भारत' बनाने के सपने को पूरा करें