शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

सानिया मिर्जा के समर्थन में सलमान खान

सानिया मिर्जा के समर्थन में सलमान खान -
PR
सानिया मिर्जा को पाकिस्तानी बहू बताकर विरोध करने वालों के खिलाफ सलमान खान हो गए हैं। बॉलीवुड स्टार सलमान ने टेनिस खिलाड़ी सानिया के समर्थन में ट्वीट किया है। सलमान ट्वीट करते हैं 'वाह यार! सानिया मिर्जा, कमाल करती हो, लाइक द स्प्रीट, इसे बोलते हैं किक एस...'। सलमान ने 'किक' शब्द का इस्तेमाल कर अपनी फिल्म का प्रचार भी कर दिया है। सलमान ने जाहिर कर दिया कि सानिया का विरोध करने वाले उन्हें नापसंद हैं।

सलमान और सानिया की पहचान पुरानी है। एक बार लंदन में एक समारोह के लिए सानिया आई हुई थीं। सलमान भी वहीं मौजूद थे। तब सलमान ने सानिया को परिवार सहित अपनी फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' देखने के लिए बुलाया था। यह नि‍जी प्रदर्शन चुनिंदा लोगों के लिए था। तब सानिया और सलमान एक ही होटल में ठहरे हुए थे।