शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
Written By WD

सलमान खान ने 'तमंचे' के लिए की निखिल की मदद

सलमान खान ने ''तमंचे'' के लिए की निखिल की मदद -
सुपर स्टार सलमान खान सबकी बहुत मदद करते हैं यह जगजाहिर है। इस बार उन्होंने हेल्प की निखिल द्विवेदी की। उनकी नई फिल्म आ रही है 'तमंचे'। यह एक इंटेंस लव स्टोरी है। इसमें निखिल के साथ रिचा चड्ढा नज़र आएंगी।

FILE

फिल्म में सलमान ने पोटेंशियल देखा और अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर इस फिल्म की स्पेशल एडिटिंग में आए। सलमान ने कहा कि कभी-कभी हम हीरो अपने रोल को लेकर पागल से हो जाते हैं तो डायरेक्टर सोचता है कि इसका रोल काटूंगा तो ये बुरा मानेगा और उसका काटूंगा तो वो और इसी के चलते सीन कभी-कभी झेलाऊ हो जाता है।

निखिल बहुत अच्छा और मेहनती लड़का है। मैंने फिल्म को देखा और इसमें हिट होने का पोटेंशियल देखा, लेकिन कुछ सींस में एडिटिंग की काफी गुंजाइश महसूस हुई। तो यह हम एक्टर्स की ज़िम्मेदारी है कि डायरेक्टर की सुनें। फैशन टीवी फिल्म्स और सूर्यवीर सिंह भुल्लर द्वारा निर्मित 'तमंचे' 19 सितंबर 2014 को रिलीज होगी।