शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

घोड़े की किक से अर्जुन ने बचाया श्रुति को

घोड़े की किक से अर्जुन ने बचाया श्रुति को -
PR


'तेवर' फिल्म में अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी है, लेकिन इसमें एक गाना श्रुति हासन पर ‍भी फिल्माया जाएगा। हाल ही में इस गाने को शूट किया जा रहा था। कई घोड़े भी इर्दगिर्द जमा थे जो इस गाने का हिस्सा हैं। अचानक एक घोड़ा श्रुति को देख पता नहीं क्यों नाराज हो गया। वह श्रुति के पास पहुंच उन्हें किक जमाने ही वाला था कि यह नजारा देख फिल्म के हीरो अर्जुन कपूर रियल लाइफ हीरो बन गए। श्रुति की ओर वे लपके और फौरन श्रुति को वहां से हटाया। इस घटना के बाद श्रुति और अर्जुन अच्छे दोस्त बन गए हैं और हाल ही में दोनों पार्टियों में साथ नजर भी आए।