शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
Written By WD

कर्वी महिलाओं को ज्यादा पसंद करते हैं पुरुष : हुमा कुरैशी

कर्वी महिलाओं को ज्यादा पसंद करते हैं पुरुष : हुमा कुरैशी -

अभिनेत्री हुमा कुरैशी साइज जीरो फिगर की फैन नहीं हैं। उनका कहना है कि पुरुष कर्वी महिलाओं को ज्‍यादा पसंद करते हैं।


'गैंग्‍स ऑफ वासेपुर' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली हुमा खुद भी कर्वी फिगर की मा‍लकिन हैं। हाल ही में एक मैग्‍ज़ीन को दिए इंटरव्‍यू में हुमा ने बताया कि कर्वी फिगर को पुरुष साइज जीरो से अधिक प्राथमिकता देते हैं।

हुमा के अनुसार, ''कर्वी शरीर होने पर मैंने हमेशा खुद पर गर्व किया है। हमें खुद पर विश्‍वास होना चाहिए और मैंने ऐसा ही किया है। ऐसा कुछ भी नहीं है कि छरहरी काया वाली महिलाएं ही आकर्षक हो सकती हैं। मुझे कभी भी ऐसा महसूस नहीं हुआ और आज तक किसी पुरुष ने मुझसे ऐसा नहीं कहा कि मैं खूबसूरत नहीं लगती हूं।''

हुमा के अलावा बॉलीवुड में सोनाक्षी सिन्‍हा और विद्या बालन जैसी अन्‍य अभि‍नेत्रियां भी हैं जिन्‍हें अपने कर्वी फिगर पर नाज़ है। आगे हुमा ने बताया, ''इतना ही नहीं। बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता भी हैं जो अपने फिगर को लेकर संतुष्‍ट हैं और दिखावे के लिए सिक्‍स पैक बनाने में यकीन नहीं रखते।''

IFM