शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

अमिताभ बच्चन को पसंद आई '2 स्टेट्स'

अमिताभ बच्चन को पसंद आई ''2 स्टेट्स'' -
WD


अमिताभ बच्चन को यदि फिल्म पसंद आती है तो वे तुरंत अपनी प्रतिक्रिया का इजहार कर देते हैं। कई बार कलाकारों के काम से खुश होते हैं तो उन्हें वे अपने हाथ से खत लिखते हैं और उस कलाकार के घर यह खत गुलदस्ता सहित पहुंचाते हैं। बिग बी की प्रशंसा हासिल कर उस कलाकार की खुशी का अंदाजा लगाना मुश्किल है। नए निर्देशकों का काम भी अमिताभ को पसंद आता है।

हाल ही में अमिताभ ने हालिया रिलीज फिल्म '2 स्टेट्स' देखी। यह फिल्म उन्हें पसंद आई और उन्होंने तुरंत ट्वीट किया। अमिताभ ने लिखा कि 2 स्टेट्स मुझे पसंद आई। लेखन, निर्देशन, संगीत और अभिनय सहित हर डिपार्टमेंट में ये एकदम सही है। निश्चित रूप से बिग बी की प्रशंसा सुन 2 स्टेट्स से जुड़े लोगों का उत्साहवर्धन हुआ होगा।