शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

अब तक कोई गर्लफ्रेंड नहीं मिली टाइगर श्रॉफ को

अब तक कोई गर्लफ्रेंड नहीं मिली टाइगर श्रॉफ को -
PR


जैकी श्रॉफ की बतौर हीरो पहली फिल्म का नाम 'हीरो' है। शायद इसीलिए उनके बेटे की पहली फिल्म 'हीरोपंती' भी हीरो शब्द को शामिल किया गया है। टाइगर की पहली फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है और इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। यह फिल्म टाइगर को फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित करने के उद्देश्य से बनाई गई है, लिहाजा फिल्म में सारा ध्यान टाइगर पर ही दिया गया है।

टाइगर के फैंस की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और इसमें लड़कियों की संख्या काफी है। लड़कियां यह जानकर खुश हो सकती हैं कि टाइगर की कोई गर्लफ्रेंड नहीं है। आश्चर्य की बात तो ये कि आज तक उनकी जिंदगी में कोई लड़की नहीं आई है।

टाइगर का कहना है कि फिल्म में उन्होंने रोमांटिक रोल निभाया है। रोमांटिक सीन उन्होंने बड़ी कुशलता से निभाए हैं और ये उनके अच्छे एक्टर होने की निशानी है क्योंकि पर्सनल लाइफ में उन्होंने कभी रोमांस नहीं किया है।

साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित 'हीरोपंती' 23 मई को रिलीज होगी।