शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

अनुष्का और रितिक की जोड़ी 'पानी' में

अनुष्का और रितिक की जोड़ी ''पानी'' में -
शेखर कपूर यशराज बैनर के साथ अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'पानी' पर काम कर रहे हैं। फिल्म में दिखाया जाएगा कि पानी के बिना दुनिया में कैसी तबाही मचेगी। यह फिल्म भविष्य की दुनिया पर आधारित है जब पानी पर किसी एक व्यक्ति का कब्जा होगा।

PR

शेखर कपूर इस सब्जेक्ट फिल्म बनाने के लिए काफी सालों से सोच रहे थे। इस फिल्म में उन्होंने ग्रीक गॉड रितिक रोशन को साइन किया है। अब खबरें आ रही हैं कि 'पानी' में रितिक रोशन के अपोजिट अनुष्का शर्मा को कास्ट किया जाएगा।

अगर अनुष्का शर्मा इस फिल्म की हीरोइन हुईं तो दर्शकों को पहली बार रितिक और अनुष्का की जोड़ी देखने को मिलेगी। अनुष्का शर्मा ने यशराज बैनर की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।

अनुष्का यशराज बैनर की पसंदीदा हीरोइन हैं। 'पानी' को प्रोड्‍यूस भी यशराज बैनर कर रहा है। संभवत: यह भी कारण हो सकता है कि 'पानी' में अनुष्का ही रितिक के साथ नजर आएं।