शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. दीपावली
  4. कैसी होगी यह दिवाली आपके लिए, पढ़ें 12 राशियां
Written By
Last Updated : सोमवार, 20 अक्टूबर 2014 (13:44 IST)

कैसी होगी यह दिवाली आपके लिए, पढ़ें 12 राशियां

कैसी होगी यह दिवाली आपके लिए, पढ़ें 12 राशियां - कैसी होगी यह दिवाली आपके लिए, पढ़ें 12 राशियां
विशेष दिवाली मंत्र : राशि अनुसार कैसे करें  देवी लक्ष्मी को प्रसन्न 

मेष : यह दिवाली आपके लिए अति शुभ है। इस शुभता को बढ़ाने के लिए दीपावली के दिन पीले आसन पर बैठकर 'ॐ पीताम्बरायै नमः' इस मंत्र की 57 माला जप करें।
 
वृषभ : इस दिवाली में उत्तम फल मिलेंगे। सभी ओर से सफलता मिलेगी। प्रतिकूलता के नाश लिए दिवाली को 'ॐ दुं दुर्गायै नमः' मंत्र की 51 माला जप करें।


 
 
मिथुन : दिवाली आपके लिए चमकदार भविष्य का संकेत दे रही है। थोड़ी बहुत मानसिक अशांति हो सकती है। इस मंत्र की 55 माला जप करने से शांति मिलेगी- 'ॐ पुष्टयै नमः।'
 
कर्क : इस दिवाली प्रसन्नता दस्तक दे रही है। लेकिन सेहत के सितारे निराश करने वाले हैं।  उत्तम सेहत के लिए इस मंत्र की 51 माला जप करें-'ॐ श्रद्धायै नमः।'
 
सिंह : यह दिवाली ढेर सारी खुशखबरी के साथ आपको चौंकाने आ रही है। मन पर संयम रखना जरूरी है। वाणी पर संयम उससे भी अधिक जरूरी है। इस मंत्र की 51 माला जप जरूर करें -'ॐ मेघायै नमः।'
 
कन्या : इस दिवाली पर आपकी हर मनोकामना पूरी होने के शुभ योग है। लेकिन सोचसमझ कर खर्च ना किया तो आर्थिक स्थिति बीच में धोखा दे सकती है। अत: इस माला का जाप अवश्य करें-'ॐ श्रियै नमः।'
 
तुला : दिवाली 2014 आपकी राशि के लिए मध्यम शुभ है लेकिन आपके अच्छे कर्म और दान धर्म की प्रवृत्ति इस अति शुभता में बदल सकती है। इस मंत्र की 55 माला जप करें- ॐ श्री राजलक्ष्म्यै नमः।'
 
वृश्चिक : यह दिवाली आपके जीवन में कई नए अनुभव लेकर आ रही है। नई-नई खुशियां, नई-नई सफलताएं आपको आश्चर्य में डाल देगी। वाणी आपकी अनियंत्रित ना रहे इसलिए -'ॐ सरस्वत्यै नमः का दिवाली के दिन 108 बार जप करें। 
 
धनु : दिवाली इस बार नई चुनौतियां ला रही है। लेकिन आपका पराक्रम इसे जीत लेगा। जमीन-जायदाद-मकान-शेयर हर क्षेत्र में एक विशेष खुशी मिलेगी। इस मंत्र की 51 माला का जप दिवाली को अनुकूल बनाएगा-'ॐ लक्ष्म्यै नमः।'
 
मकर : यश,सुख, समृद्धि, वैभव, कीर्ति, खुशी, सफलता इस दिवाली इतनी सारी शुभता आपसे मिलने आ रही हैं। इस मंत्र से आपकी उपलब्धि और अधिक बढ़ेगी-'ॐ श्रीमात्रे नमः।'
 
कुंभ : यह दिवाली आपके जीवन के हर संकट को हरने आ रही है। आपका वर्चस्व बढ़ेगा। नई उपलब्धियां कदम चूमेगी। इस मंत्र की 55 माला का जप दिवाली की जगमग को और अधिक बढ़ाएगा-'ॐ योगलक्ष्म्यै नमः।'  
 
मीन : आपके जीवन की सबसे शुभ दिवाली यही है। मामूली कष्टों को नजरअंदाज कर दें तो यह दिवाली आपको मनवांछित खुशियां देगी। पैसे की कमी नहीं रहेगी। प्रतिकूलता से बचने के लिए 51 माला जप करें - ॐ महाकाल्यै नमः।'