• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. maharashtra health minister rajesh tope warns mask rule will be back if coronavirus cases rise
Written By
Last Modified: रविवार, 1 मई 2022 (17:00 IST)

महाराष्ट्र में फिर लौटेगा पाबंदियों का दौर! COVID-19 के बढ़ते केसों के देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने दिया बड़ा बयान

महाराष्ट्र में फिर लौटेगा पाबंदियों का दौर! COVID-19 के बढ़ते केसों के देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने दिया बड़ा बयान - maharashtra health minister rajesh tope warns mask rule will be back if coronavirus cases rise
मुंबई। देश के कई राज्यों में कोरोनावायरस के संक्रमण मामलों ने फिर चिंताओं को बढ़ा दिया है।  महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि अभी राज्य में मास्क को अनिवार्य करने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन, यदि कोविड-19 के नए मामलों में वृद्धि होती है तो अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के नियम को फिर से लागू किया जा सकता है।

टोपे ने शनिवार को औरंगाबाद में संवाददाताओं से यह बात कही। इस बीच, महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 155 नए मामले सामने आए।
 
उन्होंने कहा कि देश के कुछ क्षेत्रों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, जो चिंताजनक है। इसलिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की और उन्हें सतर्क रहने के लिए कहा। फिलहाल, महाराष्ट्र में प्रतिबंधों की कोई आवश्यकता नहीं है। लेकिन, यदि मामले बढ़े तो हमें प्रतिबंध लगाने होंगे और मास्क पहनना अनिवार्य करना पड़ेगा। टोपे ने कहा कि राज्य सरकार ने स्थिति पर कड़ी नजर रखने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें
तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार समेत 3 की मौत