• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. bengaluru lockdown from 14 july 8 pm to 22 july 5 am due to karnataka coronavirus cases
Written By
Last Modified: शनिवार, 11 जुलाई 2020 (21:46 IST)

Coronavirus : बेंगलुरु में 14 से 22 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान

Coronavirus : बेंगलुरु में 14 से 22 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान - bengaluru lockdown from 14 july 8 pm to 22 july 5 am due to karnataka coronavirus cases
बेंगलुरू। कर्नाटक सरकार ने राज्य में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के बीच शनिवार को बेंगलुरू शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 14 जुलाई से एक सप्ताह के पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की।
 
मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने एक बयान में कहा कि राज्य में रोजाना कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के बीच विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर बेंगलुरू शहर और बेंगलुरू ग्रामीण में 14 जुलाई, मंगलवार रात 8 बजे से 22 जुलाई सुबह 5 बजे तक एक सप्ताह का पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा।
 
बयान के अनुसार इस अवधि में अस्पताल की सुविधाएं, किराना, दूध, सब्जी, दवाएं और दैनिक उपयोग की अन्य जरूरी वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी। इसमें बताया गया कि पहले से निर्धारित मेडिकल परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।
 
मुख्यमंत्री ने लोगों से लॉकडाउन के दौरान घरों में ही रहकर कोविड-19 से निपटने में सहयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि जरूरी सामान खरीदने जाते समय सामाजिक दूरी बनाकर रखें, मास्क पहनें और लॉकडाउन से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। (भाषा)
ये भी पढ़ें
NIA ने सोना तस्करी मामले में स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को बेंगलुरु से किया गिरफ्तार