शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. सितारों के सितारे
Written By Author पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

सनी लियोन : शुक्र ने बनाया आकर्षक

सनी लियोन : शुक्र ने बनाया आकर्षक -
सनी लियोन का जन्म 13 मई 1981 में टोरंटो में हर्षण योग में हुआ है। सनी के जन्म के समय नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी चल रहा था, उसने सनी को धनी एवं कामुक (सेक्सी) बनाया। सनी के जन्म के समय सूर्य मेष राशि पर परिभ्रमण कर रहा था, जिसने ख्याति दिलाई।

सनी के जन्म के समय चंद्र सूर्य की राशि पर होने से आर्थिक संपन्नता का सुख प्राप्त हुआ। कुंडली में चंद्र की स्थिति ने धीरे-धीरे सुख प्रदान किया। कुंडली में मंगल की स्थिति नास्तिक स्वभाव का बनाती है।

कुंडली में गुरु की स्थिति के कारण ही सनी लियोन विलासी स्वभाव की है। कुंडली में शुक्र की स्थिति ने शारीरिक सुंदरता प्रदान की। पुरुषों के लिए अधिक आकर्षक बनी रहना शुक्र का ही प्रभाव है। आज जो ख्याति है वह सनी को शनि के कारण प्राप्त हुई। राहु-केतु भी सनी-लियोन को आर्थिक सुख दे रहे हैं।

सनी का जन्म सूर्य की महादशा में हुआ है, जिसका भोग्यकाल 5 वर्ष 3 माह 22 दिन रहा। 5.9.2003 से राहु की महादशा चल रही है जो 18 वर्ष तक रहेगी अर्थात 5.9.2021 तक रहेगी। राहु की महादशा में 17.8.2011 से बुध की अन्तर्दशा चल रही है, जो 5.3.2014 तक चलेगी।

सनी का जून ठीक-ठीक बीतेगा। जुलाई में कुछ नए ऑफर मिलेंगे। अगस्त-सितंबर सनी के लिए नया मोड़ लेकर आएंगे। अक्टूबर-नवंबर मानसिक परेशानी दे सकता है। जनवरी 2014 किसी साथी से वाद-विवाद की स्थिति वाला हो सकता है ध्यान दें। फरवरी बहुत बड़े निर्माता के साथ कम करने वाला रहेगा। मार्च-अप्रैल भी अच्छा रहेगा।