शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Story Synopsis of Tanu Weds Manu
Written By

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स की कहानी

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स की कहानी - Story Synopsis of Tanu Weds Manu
बैनर : इरोज इंटरनेशनल
निर्माता : सुनील ए. लुल्ला, कृषिका लुल्ला
निर्देशक : आनंद एल. राय
संगीत : कृष्णा सोलो, तनिष्क-वायु 
कलाकार : कंगना रनौट, आर. माधवन, जिम्मी शेरगिल, दीपिक डोब्रियाल, मोहम्मद जीशान अय्युब, स्वरा भास्कर, एजाज खान
रिलीज डेट : 22 मई 2015
तनु वेड्स मनु का दूसरा भाग वही से शुरू होगा जहां पहला भाग खत्म हुआ था। तनु और मनु के संबंधों में शादी के बाद खटपट शुरू हो गई है और दोनों ने ‍तलाक लेने का मन बना लिया है। 

तनु के माता-पिता अपनी बेटी के लिए फिर से दूल्हा ढूंढना शुरू कर देता है। दूसरी ओर मनु एक हरियाणवी एथलीट कुसुम को दिल दे बैठता है जो दिखने में तनु जैसी ही है। 

वह मनु से शादी करना चाहता है, लेकिन राजा अवस्थी दोनों के बीच आकर मामले को नया ट्वीस्ट दे देता है। 

क्या मनु को यह महसूस होगा कि वह अभी भी तनु को चाहता है? क्या कुसुम और मनु की शादी हो जाएगी? इन प्रश्नों के उत्तर मिलेंगे तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में।