शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Story Synopsis movie preview of hindi film commando 3 stars vidyut Jammwal
Written By

कमांडो 3 : मूवी प्रिव्यू

कमांडो 3 : मूवी प्रिव्यू | Story Synopsis movie preview of hindi film commando 3 stars vidyut Jammwal
भारत में एक खास मिशन के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे तीन लड़कों को उनके फर्जी पासपोर्ट के आधार पर एटीएस ने पकड़ा। कड़ी पूछताछ के बाद सिर्फ एक रहस्यमयी आदमी के बारे में ही पता चल सका, जिसने इन तीनों लड़कों के दिमाग में भारत के खिलाफ ही ज़हर भर दिया था। 
 
यह रहस्यमय व्यक्ति लंदन से सारा काम करता है। करण सिंह डोगरा इस व्यक्ति की तलाश में लंदन निकलता है। जानकारी के बाद पता चलता है कि इस व्यक्ति का नाम बुराक अंसारी है। 


 
‍‍ब्रिटिश इंटेलीजेंस से उसे भावना रेड्डी, मल्लिका सूद और अरमान अख्तर की सहायता मिलती है। भारत पर हमले की योजना पर काम शुरू हो गया है। बहुत कम समय है। इस टाइम बम को किसी भी हाल में रोकना होगा। 
 
क्या हमारा कमांडो, मिस्ट्री मैन की पहचान का खुलासा करेगा? क्या वह हमले के समय और गति को हरा पाएगा? क्या एटीएस द्वारा पकड़े गए सिर्फ यही तीन लड़के हैं या इन जैसे कई हैं? 


 
थोड़े समय के भीतर कमांडो को कई काम करने हैं। 
 
बैनर : रिलायंस एंटरटेनमेंट, मोशन पिक्चर कैपिटल, सनशाइन पिक्चर्स प्रा.लि. 
निर्माता : विपुल अमृतलाल शाह, रिलायंस एंटरटेनमेंट, मोशन पिक्चर केपिटल
निर्देशक : आदित्य दत्त 
कलाकार : विद्युत जामवाल, अदा शर्मा, अंगीरा धर, गुलशन दैवेया 
रिलीज डेट : 29 नवम्बर 2019