शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Story and Synopsis of Sonam Kapoor's Hindi Film Neerja
Written By

नीरजा की कहानी

नीरजा की कहानी - Story and Synopsis of Sonam Kapoor's Hindi Film Neerja
बैनर : फॉक्स स्टार स्टुडियोज़, ब्लिंग अनप्लग्ड
निर्माता : अतुल कस्बेकर
निर्देशक : राम माधवानी 
संगीत : विशाल खुराना
कलाकार : सोनम कपूर, शबाना आज़मी‍, शेखर रावजिआनी
रिलीज डेट : 19 फरवरी 2016 
अशोक चक्र प्राप्त फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट की जिंदगी पर 'नीरजा' फिल्म आधारित है। यह भूमिका सोनम कपूर ने अभिनीत की है। 7 सितम्बर 1963 को चंडीगढ़ में जन्मी नीरजा ने कुछ दिनों मॉडलिंग कर 1985 में अरेंज मैरिज की। दहेज की मांग के कारण उनका शादी का अनुभव अच्छा नहीं रहा और वे अपने माता-पिता के घर मुंबई आ गईं। उन्होंने पैन एम में फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी के लिए आवेदन किया और उनका चयन हो गया। 

पैन एम फ्लाइट 73, जिसमें नीरजा यात्रियों के साथ सवार थीं, को अबू निदाल ऑर्गेनाइजेशन नामक आतंकी संगठन के चार आतंकियों ने हाइजैक कर लिया। नीरजा को कहा गया कि वे यात्रियों के पासपोर्ट इकट्ठा कर अमेरिकी नागरिकों की पहचान करे। नीरजा ने अपने साथियों के साथ 41 अमेरिकी नागरिकों के पासपोर्ट छिपा दिए। 

17 घंटे बाद हाइजैकर्स ने कराजी में विमान में विस्फोट कर आग लगा दी। नीरजा ने आपातकालीन द्वार खोला और यात्रियों को बाहर निकाला। वे चाहतीं तो पहले जा सकती थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। जब नीरजा ने द्वार खोला तो आतंकियों ने गोली चलाई। तीन बच्चों को बचाने के लिए नीरजा उनके आगे आ गईं और उन्हें गोली लग गई। 5 सितम्बर 1986 को 22 वर्ष की उम्र में नीरजा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।  
 
नीरजा की बहादुरी की विश्व भर में सराहना हुई। उन्हें अशोक चक्र अवॉर्ड दिया गया।