शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. NH10, Anushka Sharma, Stoy
Written By

एनएच10 की कहानी

एनएच10 की कहानी - NH10, Anushka Sharma, Stoy
बैनर : फैंटम प्रोडक्शन्स, इरोज इंटरनेशनल, क्लीन स्लेट फिल्म्स
निर्माता : कृषिका लुल्ला, अनुष्का शर्मा, कर्नेश शर्मा, विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवाने, अनुराग कश्यप
निर्देशक : नवदीप सिंह 
कलाकार : अनुष्का शर्मा, नील भूपलम, दर्शन कुमार
रिलीज डेट : 6 मार्च 2015 
मीरा (अनुष्का शर्मा) और अर्जुन (नील भूपलम) गुड़गांव स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। देर रात से मीरा एकपार्टी से लौटती है। उस पर कुछ बदमाश हमला करते हैं। किसी तरह मीरा उनके चंगुल से बच निकलती है, लेकिन उस पर इस घटना का गहरा असर होता है।

मीरा के साथ हुए इस हादसे के लिए अर्जुन थोड़ा-बहुत अपने को भी जिम्मेदार मानता है कि वह मीरा के साथ उस समय क्यों नहीं था। मीरा का ध्यान बंटाने के लिए वह उसे शानदार छुट्टियां बिताने के लिए अपने साथ ले जाता है।
रास्ते में वे हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर डिनर के लिए रूकते हैं। उनके सामने लफंगों का एक समूह एक युवा लड़की को उठाकर ले जाने की कोशिश करता है। 
अर्जुन इस मामले में कूद पड़ता है। वह आने वाले खतरे से बेखबर है। 
एनएच10 एक थ्रिलर मूवी है। यह अस्तित्व और साहस की कहानी है। यह एक महिला की कहानी है जो न केवल सभी बाधाओं से पार पाती है बल्कि जवाब भी देती है।