शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Guddu Rangeela Story Synopsis
Written By

गुड्डू रंगीला की कहानी

गुड्डू रंगीला की कहानी - Guddu Rangeela Story Synopsis
बैनर : फॉक्स स्टार स्टुडियोज़, मंगलमूर्ति फिल्म्स प्रा.लि.
निर्माता : संगीता अहिर
निर्देशक : सुभाष कपूर 
संगीत : अमित त्रिवेदी, सुभाष कपूर 
कलाकार : अरशद वारसी, अमित सध, अदिति राव हैदरी, रॉनित रॉय
रिलीज डेट : 3 जुलाई 2015 
दो चचेरे भाई गुड्डू (अमित सध) और रंगीला (अरशद वारसी) एक छोटे शहर में ऑर्केस्ट्रा पार्टी चलाते हैं। साथ ही वे स्थानीय गिरोहों के लिए मुखबिर का काम भी करते हैं। महिलाएं युवा गुड्डू की कमजोरी है। 

दूसरी ओर रंगीला अभी भी एक ऐसा केस लड़ रहा है जिसमें उसके जीतने का कोई अवसर नहीं है। कुछ वर्ष पहले एक नेता बिल्लो (रोनित रॉय) ने रंगीला की पत्नी की हत्या कर दी थी और उसी का बदला लेने के लिए वह अदालत में लड़ रहा है। 

गुड्डू और रंगीला के सामने अशफाक जल्दी से पैसा बनाने का ऑफर रखता है। दोनों तैयार हो जाते हैं। उन्हें दूसरे शहर से 'बेबी (अदिति राव हैदरी) नामक एक युवा लड़की का अपहरण करना है। गुड्डू और रंगीला को महसूस ही नहीं होता कि उन्हें बदला लेने का सुनहरा मौका हाथ लगा है। बिल्लो की बेबी छोड़ी गई भाभी है। वह खुद बिल्लो से बदला लेने के लिए उतावली है। 

वे एक सड़क यात्रा पर निकलते हैं जो जल्दी ही यह यात्रा बिल्ली और चूहे का खेल बन जाती है जिसमें उनके पीछे नेता और पुलिस लगी हुई है।