शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

सलमान और अभिषेक ने की मुलाकात, ऐश्वर्या भी थीं पार्टी में मौजूद

सलमान और अभिषेक ने की मुलाकात, ऐश्वर्या भी थीं पार्टी में मौजूद -
WD


सलमान खान और अभिषेक बच्चन में कभी संबंध बहुत अच्छे नहीं रहे। दोनों एक-दूसरे की पार्टियों में जाने से बचते रहे और साथ में फिल्में भी नहीं की। इसकी वजह है ऐश्वर्या राय। सल्लू की ऐश गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं और वर्तमान में वे अभि की पत्नी हैं।

हाल ही में एक पार्टी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों सहित सलमान, अभिषेक और ऐश्वर्या भी आमंत्रित थे। सलमान के आने के पहले ही अभिषेक और ऐश्वर्या पार्टी में आ चुके थे। सलमान ने जैसे ही पार्टी में एंट्री ली, उनके सामने अभिषेक खड़े थे।

अभिषेक को सलमान एक कोने में ले गए और देर तक दोनों बतियाते रहे। ऐश्वर्या को भी यह बात पता चल गई तो वे दोनों से दूर रहीं। जब सलमान और अभिषेक की बातचीत खत्म हुई तभी वे अपने पति के पास लौटीं।

पार्टी में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी मौजूद थीं और सलमान ने गौरी को भी हैलो कहा। लगता है कि दबंग 2 की कामयाबी से दबंग खान बेहद खुश हैं।

PR