शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. शमिताभ के पहले 33 कहानियां को नकारा : धनुष
Written By

शमिताभ के पहले 33 कहानियां को नकारा : धनुष

शमिताभ के पहले 33 कहानियां को नकारा : धनुष - शमिताभ के पहले 33 कहानियां को नकारा : धनुष
दक्षिण भारतीय फिल्मों के स्टार धनुष ने फिल्म 'शमिताभ' में काम करने से पहले 33 फिल्मों में काम करने से मना किया था। धनुष ने वर्ष 2013 में रिलीज फिल्म 'रांझना' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। धनुष की अब दूसरी हिंदी फिल्म शमिताभ रिलीज होने जा रही है। बताया जाता है कि धनुष ने फिल्म 'शमिताभ' को साइन करने से पहले 33 कहानियों को नकारा। उसके बाद धनुष ने 34वीं कहानी शमिताभ को मंजूरी दी और काम किया।
धनुष ने कहा 'मैं कोई जल्दबाजी करना नहीं चाहता। मैंने 33 कहानियां रिजेक्ट की क्योंकि मुझे कुछ उत्साहित करने वाली कहानियां नहीं मिली। जब बालकी सर ने 'शमिताभ' की कहानी बताई तो लगा कि हां यह मेरे लिए सही फिल्म और सही किरदार है। साथ ही बच्चन साहब जैसे महानायक के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। खुशकिस्मत हूं कि यह फिल्म मुझे मिली।' 
 
उल्लेखनीय है कि आर.बाल्की के निर्देशन में बनी फिल्म 'शमिताभ' में अमिताभ बच्चन, धनुष और कमल हसन की पुत्री अक्षरा हसन ने मुख्य भूमिका निभाई है। अक्षरा इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। यह फिल्म 6 फरवरी को प्रदर्शित होगी।(वार्ता)