शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. लाल रंग और ऐश्वर्या राय की मनमोहक मुद्राएं
Written By

लाल रंग और ऐश्वर्या राय की मनमोहक मुद्राएं

लाल रंग और ऐश्वर्या राय की मनमोहक मुद्राएं - लाल रंग और ऐश्वर्या राय की मनमोहक मुद्राएं
ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती अभी भी बरकरार हैं और अभी भी वे अपने से युवा अभिनेत्रियों के मुकाबले सुंदरता के मामले में मीलों आगे हैं। बॉलीवुड में अपनी वापसी की तैयारी में लगी ऐश्वर्या राय हाल ही में एक ईवेंट में नजर आईं और उनकी खूबसूरती ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। 
सभी फोटो : गिरीश श्रीवास्तव
 

ब्यूटी प्रोडक्ट को लांच करने आईं ऐश्वर्या ने बताया कि लाल उनका पसंदीदा रंग है। उनके अनुसार भारत में इस रंग को खासा महत्व दिया गया है। इस मौके पर ऐश्वर्या ने लाल रंग के विभिन्न शेड्स वाली लिपिस्टिक्स लांच की। 
 

ऐश्वर्या ने बताया कि यदि लाल रंग की लिपिस्टिक यदि किसी महिला ने लगा ली तो उसे ज्यादा मेकअप की जरूरत नहीं होती है। जल्दी तैयार होना हो तो यह काफी काम आती है। लाल रंग की लिपिस्टिक लगाई महिला बेहद खूबसूरत और नजर आती हैं। इस मौके पर ऐश्वर्या ने लाल रंग की लिपिस्टिक का ही इस्तेमाल किया था और हमेशा की तरह सुंदर लग रही थीं।