शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

क्या होगा शिल्पा शेट्टी की किताब में?

क्या होगा शिल्पा शेट्टी की किताब में? -
अभिनेत्री के रूप में भले ही शिल्पा शेट्टी के पास भले ही करने को कुछ खास नहीं हैं, बावजूद इसके वे बेहद व्यस्त हैं। फिल्में बना रही हैं। टीवी शो में जज की भूमिका निभा रही हैं। फिटनेस की डीवीडी जारी कर रही हैं और अब किताब लिख रही हैं। विषय है स्वास्थ्य और पोषण। शिल्पा का फिगर बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस में बेहतरीन माना जाता है और अपने इस फिगर के राज वे इस किताब में शेअर करेंगी ताकि लोग अपने वजन को घटा या बढ़ा कर फिट दिखें। शिल्पा ने जो सीखा है वो सब इस किताब में होगा। साथ ही मां के रूप में उनके अनुभव भी होंगे। यह किताब अंग्रेजी में होगी और अगले वर्ष पढ़ने को मिलेगी।