शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. पठानी में कौन खान बेहतर?
Written By

पठानी में कौन खान बेहतर?

Who nails it amongst the 3 khans in a Pathani? | पठानी में कौन खान बेहतर?
बॉलीवुड के खान सूट-बूट में तो जमते ही हैं, लेकिन पठानी सूट में भी बेहतर लगते हैं। आमिर खान, जिनकी फिल्में दर्शकों को जमकर लुभाती हैं, पठानी में बेहतरीन लगे। उन्होंने ईद के अवसर पर पठानी पहना और लोग वाह वाह कर उठे।

 
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को भी कई बार पठानी पहने देखा गया, चाहे उनकी फिल्मों का मौका हो या कोई अन्य कार्यक्रम, एसआरके के पठानी देखने लायक होते हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'रईस' में शाहरुख पठानी पहने दिखेंगे। फिल्म 25 जनवरी 2017 को रिलीज होगी। निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि शाहरूख के फैंस और दर्शकों को उनका यह लुक बहुत पसंद आएगा। 
 
अगर पठानी की बात चल रही है तो बॉलीवुड के भाईजान किसी से कम नहीं। सलमान खान ने अपने एक ईद के गाने में मरून रंग का पठानी सूट पहना था। उनके इस लुक ने किसी भी पठानी सूट पहनने वाले को एक और रंग दिया। सलमान ने कई ईद कार्यक्रमों के समय पठानी पहना है और जमकर तारीफें बटोरी हैं।