• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Vivek Agnihotri daughter orange bikini photo viral after he criticised Besharam Rang
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022 (15:43 IST)

बेशरम रंग की आलोचना करने वाले विवेक अग्निहोत्री की बेटी के ऑरेंज बिकिनी वाले फोटो वायरल

बेशरम रंग की आलोचना करने वाले विवेक अग्निहोत्री की बेटी के ऑरेंज बिकिनी वाले फोटो वायरल | Vivek Agnihotri daughter orange bikini photo viral after he criticised Besharam Rang
द कश्मीर फाइल्स जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी निर्देशित करने वाले विवेक अग्निहोत्री ने पठान फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। कुछ दिन पहले विवेक ने पठान फिल्म के गाने के साथ एक लड़की का वीडियो जोड़कर ट्वीटर पर पोस्ट किया था जिसमें लड़की ने कहा था कि बॉलीवुड के इस तरह गाने लोगों को उकसाते हैं और लड़कियां शिकार होती हैं। 


 
अब लोगों के निशाने पर विवेक हैं। कुछ ने विवेक द्वारा निर्देशित फिल्म 'हेट स्टोरी' के पोस्टर जवाब में पोस्ट कर दिए जो कि बेहद बोल्ड था। लोगों ने विवेक से सवाल पूछा कि क्या इस तरह के पोस्टर अश्लील नहीं है?  


 
अब नेटीजन्स के हाथ विवेक की बेटी मल्लिका अग्निहोत्री के फोटो लगे हैं जिसमें मल्लिका ऑरेंज बिकिनी में समुंदर किनारे नजर आ रही हैं। 


 
लोगों ने विवेक को लिखा है कि जिनके घर शीशे के हों उनको दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए। क्या अब विवेक की बेटी भगवा का अपमान नहीं कर रही हैं? 
 
विवेक घिर तो गए हैं। देखें अब क्या जवाब देते हैं। 
ये भी पढ़ें
ऋषभ पंत का एक्सीडेंट तो उर्वशी रौटेला ने लिखा प्रेयरिंग और पोस्ट किया दिल का इमोजी