मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sunny deol film gadar ek prem katha re releasing on 9 june trailer out
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : शुक्रवार, 26 मई 2023 (17:11 IST)

22 साल बाद सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी सनी देओल की 'गदर : एक प्रेम कथा', ट्रेलर हुआ रिलीज

22 साल बाद सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी सनी देओल की 'गदर : एक प्रेम कथा', ट्रेलर हुआ रिलीज | sunny deol film gadar ek prem katha re releasing on 9 june trailer out
gadar ek prem katha trailer: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। साल 2001 में रिलीज इस फिल्म के पहले पार्ट 'गदर : एक प्रेम कथा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इसके बाद से ही फैंस इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'गदर 2' में भी सनी देओल तारा सिंह और अमीषा पटेल सकीना के रोल में नजर आने वाली हैं।
 
इसी बीच 'गदर' के मेकर्स ने एक गुडन्यूज फैंस के सशथ शेयर की है। दरअसल, 'गदर : एक प्रेम कथा' फिर से सिनेमाघरो में रिलीज होने जा रही है। सनी देओल ने सोशल अकाउंट के जरिए जानकारी दी है कि 'गदर: एक प्रेम कथा' 9 जून को फिर से 22 साल बाद दर्शकों के सामने होगी। 
 
सनी देओल ने लिखा, वही प्रेम, वही कथा, पर इस बार अलग होगा एहसास। 'गदर : एक प्रेम कथा' दोबारा से सिनेमाघरों में लौट रही है, वह भी 9 जून को। 4K और डॉल्बी एटमॉस साउंड में फिल्म रिलीज होगी। वो भी लिमिटेड पीरियड के लिए।' सनी ने बताया कि इसका ट्रेलर भी जल्द रिलीज होगा।
 
सनी देओल ने 'गदर : एक प्रेम कथा' का 4K में ट्रेलर भी रिलीज किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, '22 साल बाद तारा सिंह और शकीना की प्रेम कथा फिर से आ गई है आप सबके दिलों में अपनी जगह बनाने।'
 
बता दें कि फिल्म 'गदर 2' का निर्देशन अनिल शर्मा कर रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ उत्कर्ष शर्मा और लव सिन्हा नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी तारा सिंह और उनकी पत्नी सकीना के इर्द-गिर्द घूमेगी। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज हो रही है।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
एक्शन थ्रिलर फिल्म में काम करेंगे शाहिद कपूर, मलयालम निर्देशक रोशन एंड्रयूज करेंगे निर्देशित