• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Sonam Kapoor sends legal notice to YouTuber for making fun of her
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: रविवार, 15 अक्टूबर 2023 (12:57 IST)

रोस्टिंग से खफा सोनम कपूर ने यूट्यूबर को भेजा लीगल नोटिस

रोस्टिंग से खफा सोनम कपूर ने यूट्यूबर को भेजा लीगल नोटिस | Sonam Kapoor sends legal notice to YouTuber for making fun of her
Sonam Kapoor Legal Notice: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भले ही लंबे समय से फिल्मों से दूर हो, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस संग जुड़ी रहती हैं। सोनम इन दिनों एक यूट्यूबर को लीगल नोटिस भेजने की वजह से चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने कंटेट क्रिएटर रागिनी को लीगल नोटिस भेजा है।
 
सोनम कपूर का आरोप है कि यूट्यूबर ने अपने वीडियो में उनकी, पति आनंद आहूजा और उनके फैशन ब्रांड की छवि को खराब किया है। लेकिन लीगल नोटिस मिलेने के बाद यूट्यूबर रागिनी ने एक और वीडियो पोस्ट करके सोनम कपूर का मजाक बनाया है। 
 
क्या है मामला
कुछ महीने पहले रागिनी ने 'सोहम पपूर नॉट ए रोस्ट वीडियो' नाम का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में सोनम कपूर के डंब स्टेटमेंट्स को लेकर उन्हें रोस्ट किया गया था। लोगों ने इस वीडियो को खूब लाइक किया था। 
 
लीगल नोटिस मिलने के बाद रागिनी ने खुद का बचाव करते हुए दोबारा सोनम कपूर का मजाक उड़ाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि वह एक्ट्रेस की तुलना हैरी पॉटर सीरीज की विलेन लॉर्ड वोल्डमोर्ट से भी की।
 
रागिनी का कहना है कि उन्होंने जो वीडियो बनाया वो सभी वीडियो सोनम कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के स्टेटमेंट पर है। उन्होंने एक्ट्रेस की बेइज्जती नहीं बल्कि उनको सपोर्ट किया है जिन्हें वह देख नहीं पा रही हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
मशहूर राइटर-डायरेक्टर, रवींद्र पीपट का निधन, हार्ट अटैक की वजह से ली अंतिम सांस