शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sonam Kapoor
Written By

सोनम कपूर बन गईं 'नीरजा'

सोनम कपूर बन गईं 'नीरजा' - Sonam Kapoor
बायोपिक के इस दौर में नीरजा भनोट पर भी फिल्म बन रही है। यह किरदार फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर निभाएंगी। सोनम ने अपनी उस वर्दी का ट्वीट किया है जिसे वे फिल्म में पहनेंगी। फिल्म का नाम 'नीरजा' रखा गया है। सोनम ने ट्वीट किया है कि 'नीरजा फ्लाइट 73... उड़ान भर रही है।'  
नीरजा भनोट पैन एम एअरलाइंस की विमान परिचारिकी थीं। पैन एम उड़ान 73 पांच सितंबर 1986 को कराची हवाई अड्डे पर अपहृत हो गया। यात्रियों की सहायता और सुरक्षा करते हुए 23 वर्षीय नीरजा आतंकवादियों की गोलियों का शिकार हो गईं। नीरजा ने बहादुरी से लड़ते हुए कई यात्रियों की जान बचाईं। 
नीरजा के बलिदान के बाद भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान अशोक चक्र प्रदान किया। पाकिस्तान सरकार ने भी नीरजा को तमगा-ए-इन्सानियत प्रदान किया।