शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. बचपन के घर को देख स्मृति ईरानी की भर आईं आंखें (वीडियो)
Written By

बचपन के घर को देख स्मृति ईरानी की भर आईं आंखें (वीडियो)

Smiriti Irani gets nostalgic as she revisits her childhood HOME | बचपन के घर को देख स्मृति ईरानी की भर आईं आंखें (वीडियो)
एकता कपूर 'होम' नामक सीरिज लेकर आई हैं और सेलिब्रिटीज़ को उनके पुराने घरों की ओर ले जाती हैं। सभी यादों के जंगल में खो जाते हैं। एकता ने शुरुआत अपने पिता जीतेंद्र से की जो कि मुंबई के एक चाल में रहते थे। वहां से संघर्ष करते हुए जीतेन्द्र ने बॉलीवुड में अपना एक स्थान बनाया। 
 
इस बार बारी अभिनेत्री और राजनेता स्मृति ईरानी की थी। गुरुग्राम स्थित अपने पुराने मोहल्ले और घर को देख स्मृति भाव-विभोर हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक आए। 
 
स्मृति अपने पुराने साथियों से मिलीं। उनके बच्चों से मिली। उन्होंने एक रिक्शा के जरिये कॉलोनी का चक्कर लगाया। वे अपने पुराने घर भी पहुंची जिसे अब एक दुकान की शक्ल दे दी गई। यह सब माहौल देख स्मृति पुरानी यादों में खो गईं। 
 
एकता कपूर और स्मृति ईरानी के बीच अच्छे संबंध हैं। एकता के फेमस टीवी धारावाहिक 'क्यूंकि सास भी कभी बहू थी' में स्मृति ने लीड रोल निभाया था। अब 'होम' सीरिज के लिए भी वे राजी हो गईं।

स्मृति ने ट्वीट भी किया समय के चक्र को पीछे घूमा कर जाना अच्छा लगा। होम से मुंबई तक समय बदला, घर भी बदले, लेकिन रिश्ते और यादें मजबूत हुईं। हबीब फैसल द्वारा निर्देशित इस सीरिज में अन्नू कपूर, सुप्रिया पिलगांवकर, अमोल पाराशर, परीक्षित साहनी लीड रोल में हैं।  
 
ये भी पढ़ें
सलमान खान को भी करनी पड़ती है बिग बॉस की तैयारी