मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. संजय गांधी की भूमिका अदा करेंगे नील नितिन मुकेश
Written By

संजय गांधी की भूमिका अदा करेंगे नील नितिन मुकेश

Neil Nitin Mukesh to play Sanjay Gandhi in 'Indu Sarkar'  | संजय गांधी की भूमिका अदा करेंगे नील नितिन मुकेश
रियलिस्टिक फिल्म बनाने के लिए मशहूर मधुर भंडारकर की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही हैं। यही हाल नील नितिन मुकेश का भी रहा है। अब दोनों साथ आ रहे हैं। मधुर ने अपनी आगामी फिल्म का नाम 'इंदू सरकार' रखा है। यह नाम बाद में बदला भी जा सकता है। इस फिल्म में नील नितिन मुकेश, संजय गांधी की भूमिका अदा करेंगे।


 
इंदू सरकार आपातकाल के दौर की कहानी है। इसमें 1975 से 1977 के बीच का समय दिखाया जाएगा। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल घोषित किया था। 
 
मधुर आधी हकीकत और आधा फसाना पेश करेंगे। उस दौर की घटनाएं वास्तविक होंगी जिसमें वे काल्पनिक कहानी के साथ पेश करेंगे। फिल्म में कीर्ति कुल्हारी भी लीड रोल में हैं जिन्हें दर्शक 'पिंक' में देक चुके हैं। यह ऐसी लड़की की कहानी है जो हिम्मत जुटा कर व्यवस्था के खिलाफ विद्रोह करती है। 
 
फिल्म की शूटिंग दिसम्बर से प्रारंभ होगी। इसके पहले भी नील और मधुर 'जेल' नामक फिल्म साथ कर चुके हैं। 
ये भी पढ़ें
मिलिए, 'मुबारकां' के चरण और करण से