शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sanam Teri Kasam, Tere Naam, Salman Khan, Radhika Rao, Vinay Sapru
Written By

सनम तेरी कसम में चुराया सलमान की 'तेरे नाम' का गाना!

सनम तेरी कसम में चुराया सलमान की 'तेरे नाम' का गाना! - Sanam Teri Kasam, Tere Naam, Salman Khan, Radhika Rao, Vinay Sapru
वर्षों पहले सलमान की खान को लेकर सतीश कौशिक ने 'तेरे नाम' फिल्म बनाई थी। फिल्म और सलमान का हेअर स्टाइल खूब चला था। इस फिल्म का एक गाना 5 फरवरी को रिलीज होने वाली 'सनम तेरी कसम' में है। सलमान ने ट्वीट कर दिया- मेरी 'लकी' फिल्म के निर्देशकों ने 'सनम तेरी कसम' के लिए 'तेरे नाम' का गाना चुरा लिया। 
दरअसल यह मजाक में कही बात है। दोनों ही फिल्मों के संगीत निर्देशक हिमेश रेशमिया हैं। हिमेश ने 'हाल-ए-दिल' 'तेरे नाम' के लिए बनाया था, लेकिन फिल्म में इस गाने का उपयोग नहीं हुआ। वर्षों बाद हिमेश ने यह गाना 'सनम तेरी कसम' के निर्देशक राधिका राव और विनय सप्रू को दे दिया। ये दोनों सलमान के अच्‍छे दोस्त हैं और 'लकी' में सलमान को निर्देशित कर चुके हैं।