शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Race 3, Race, Saqib Saleem, Daisy Shah
Written By

सलमान खान की धमाकेदार रेस 3 से जुड़े ये दो सितारे

सलमान खान की धमाकेदार रेस 3 से जुड़े ये दो सितारे - Salman Khan, Race 3, Race, Saqib Saleem, Daisy Shah
सलमान खान की 'रेस 3' की कास्ट अब तक तय की जा रही है। फिल्म को लेकर आदित्य रॉय कपूर, सूरज पंचोली और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कई नामों की चर्चा हुई। फिर बॉबी देओल फिल्म से जुड़े। अब फिल्म में साकिब सलीम और डेज़ी शाह को लिया गया है। इसकी जानकारी निर्माता रमेश तौरानी ने दी है। उन्होंने कहा कि सलमान खान, बॉबी देओल और जैकलीन फर्नांडीज के अलावा डेज़ी शाह और साकिब सलीम भी रेस 3 का हिस्सा हैं। डेज़ी फिल्म में सेकंड लीड एक्ट्रेस होंगी।   
 
डेज़ी शाह के बारे में पहले भी खबरें आई थीं कि उन्होंने कोई बड़ी फिल्म साइन की है, लेकिन वे प्रोड्युसर्स के अनाउंसमेंट का इंतज़ार कर रही थीं। अब डेज़ी और साकिब ने फिल्म साइन कर दी है। अनिल कपूर जो कि इस फिल्म में नहीं होंगे, के रोल के लिए साकिब को चुना गया है। सलमान फिल्म में जैकलीन के साथ और बॉबी, डेज़ी के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे। फिल्म में साकिब के साथ सभी का ग्रे शेड होगा। 
रेमो डिसूज़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी बाकी दोनों कहानियों से अलग होगी और इसमें भी आखिर में ही पता लगेगा कि असली खलनायक कौन है। रेस 3 की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी।एक और मेल लीड को लिया जाना बाकी है। रेस फ्रैंचाईज़ी की इस तीसरी फिल्म में कास्ट से लेकर कहानी तक सब अलग है। 
 
ये भी पढ़ें
शराब... आत्महत्या... शाहरुख खान को लेकर कपिल शर्मा के खुलासे