शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Bajrangi Bhaijaan, Mirch Masala
Written By

सलमान से मिलने पाकिस्तान से आई महिला गिरफ्तार

सलमान से मिलने पाकिस्तान से आई महिला गिरफ्तार - Salman Khan, Bajrangi Bhaijaan, Mirch Masala
एक पाकिस्तानी महिला, जिसने अपना नाम चंदा खान बताया है को पुलिस ने 30 जुलाई की रात जालंधर स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। इस 27 वर्षीय महिला के पास कोई भी ट्रैवल डॉक्यूमेंट नहीं थे। वीजा और ट्रेन का टिकट भी नहीं था।

वह अटारी से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सफर कर रही थी। महिला ने बताया कि वह प्रार्थना करने के लिए दरगाह जा रही है। साथ ही उसने यह भी बताया कि वह सलमान खान को देखने और मिलने के लिए भारत आई है। 
बजरंगी भाईजान में भी इससे मिलती-जुलती घटना दिखाई गई है जिसमें पाकिस्तान से आई एक बच्ची भारत में भटक जाती है।