शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ranbir kapoor shraddha kapoor in luv ranjan next film
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019 (13:59 IST)

लव रंजन की फिल्म में श्रद्धा कपूर संग रोमांस करेंगे रणबीर कपूर

लव रंजन की फिल्म में श्रद्धा कपूर संग रोमांस करेंगे रणबीर कपूर - ranbir kapoor shraddha kapoor in luv ranjan next film
प्यार का पंचनामा और सोनू की टीटू की स्वीटी जैसी फिल्मे बना चुके लव रंजन ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ श्रद्धा कपूर रोमांस करती नजर आएंगी।

 
लव रंजन की यह फिल्म किस मुद्दे पर होगी और फिल्म का टाइटल क्या होगा इस बारे में अभी कोई घोषणा नहीं हुई है। इस फिल्म को लव रंजन अनुज गर्ग के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म 26 मार्च 2021 में रिलीज होगी।
 
फिल्मी पर्दे पर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी पहली बार पर्दे पर बनने जा रही है। ऐसे में दोनों को पर्दे पर देखना फैंस के लिए काफी एक्साइटेड होने वाला है।

श्रद्धा कपूर से पहले इस फिल्म से दीपिका पादुकोण का नाम जोड़ा जा रहा था। कई बार इन सभी को एक साथ मीटिंग करते भी देखा गया लेकिन ऐसा लगता है बात नहीं बनी और लव रंजन ने अपनी आगामी फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर को साइन कर लिया।
 
बता दें श्रद्धा कपूर जल्द ही फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी में नजर आएंगी। वहीं रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे हैं इस फिल्म में वह पहली बार आलिया भट्ट संग रोमांस करते दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें
चिंकी और सोनू का यह JOKE खूब हंसाएगा आपको : मैं EXAM में फेल हो गई तो