• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ram Gopal Varma, Anurag Kashyap, Kiss
Written By

रामगोपाल वर्मा और अनुराग कश्यप रेस्तरां में 'किस' करते देखे गए

रामगोपाल वर्मा और अनुराग कश्यप रेस्तरां में 'किस' करते देखे गए - Ram Gopal Varma, Anurag Kashyap, Kiss
रामगोपाल वर्मा और अनुराग कश्यप वर्षों पहले साथ काम किया करते थे। बाद में दोनों अलग हो गए और फिर उनके बीच रिश्ते बिगड़ते चले गए। हमेशा विवादस्पद हरकतों के जरिये सुर्खियों में बने रहने वाले रामगोपाल वर्मा ने हाल ही में ट्विटर इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वे अपने काम पर ध्यान देना चाहते थे, लेकिन अब वे इंस्टाग्राम पर एक्टिव हो गए। 
 
रामगोपाल ने हाल ही में एक फोटो पोस्ट किया है जिसमें वे और अनुराग कश्यप किस करते नजर आ रहे हैं। पहले फोटो में अनुराग कश्यप, रामू के गाल चूम रहे हैं। 
 
रामू ने कैप्शन दिया- एक रेस्तरां में अनुराग कश्यप से मुलाकात हुई। किसी सेक्सी लड़की के होठ मेरे होठ पर से बेहतर अनुराग के होठ मेरे गाल पर महसूस हो रहे हैं। 
फिर उन्होंने एक और फोटो पोस्ट किया। इसमें वे अनुराग कश्यप को किस कर रहे हैं। इस फोटो के बारे में उन्होंने लिखा- किस सेक्स करने का एक्सप्रेशन ही नहीं होता। यह प्यार जताने का पवित्र तरीका है। यह मां और संतान, दो गहरे दोस्त, या कड़वाहट से भरे दुश्मनों के बीच भी सकता है, लेकिन मेरा किस अनुराग के सेक्सी दिमाग के लिए है। मैं 'गे' से नफरत करता हूं। मैं हर उस शख्स को नापसंद करता हूं जो महिलाओं को पसंद नहीं करते। मेरा अनुराग से जुड़ाव इसलिए है क्योंकि हम दोनों महिलाओं को पसंद करते हैं। यह किस उसी के लिए है। मुझे परवाह नहीं कि लोग इस बारे में क्या-क्या सोचेंगे, लेकिन हम एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं।  
 
सत्या‍ सहित कुछ फिल्मों में ये दोनों निर्देशक साथ काम कर चुके हैं। बाद में उनका प्यार और नफरत भरा रिश्ता ट्विटर पर चलता रहा है। 
ये भी पढ़ें
सलमान खान को शाहरुख खान ने गिफ्ट में दी कार