शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. PT Usha, Sonam Kapoor, Bollywood actress
Written By
Last Modified: बुधवार, 24 अगस्त 2016 (23:49 IST)

'उड़न परी' पीटी उषा पर फिल्म बनाई जानी चाहिए : सोनम कपूर

'उड़न परी' पीटी उषा पर फिल्म बनाई जानी चाहिए : सोनम कपूर - PT Usha, Sonam Kapoor, Bollywood actress
मुंबई। उड़न सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह के जीवन पर बनी फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में मुख्य भूमिका निभाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि उड़न परी पीटी उषा पर भी फिल्म बनाई जानी चाहिए।              
सोनम ने इस वर्ष प्रदर्शित बायोपिक फिल्म नीरजा में काम किया है। आईएमसी के लेडीज विंग के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में सोनम ने कहा, हाल में मैंने एक बायोपिक की है, लेकिन यदि महिला एथलीटों पर कुछ अच्छा काम आता है तो इस पर फिल्में जरूर बननी चाहिए। मुझे लगता है कि सबसे पहले पीटी उषा पर फिल्म बननी चाहिए।
         
उन्होंने कहा कि उन्हें खेल बहुत पसंद हैं और वे बॉस्केटबाल और हैंडबाल खेलने के साथ धावक भी हैं। सोनम का मानना है कि सरकार को महिलाओं की शिक्षा पर अधिक धन खर्च करना चाहिए और अधिक सहयोगात्मक रुख अपनाना चाहिए। सोनम फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में काम करने जा रही हैं। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
मध्य इटली में शक्तिशाली भूकंप, 120 लोगों की मौत