• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra wished her mother on social media
Written By

प्रियंका चोपड़ा का अपनी मां के लिए स्पेशल मैसेज

प्रियंका चोपड़ा का अपनी मां के लिए स्पेशल मैसेज - priyanka chopra wished her mother on social media
प्रियंका चोपड़ा लगातार अपनी फिल्मों में लगी हैं। पहले हॉलीवुड और अब भारत आते ही बॉलीवुड में। उनके करियर के इस मुकाम में उनका मां मधु चोपड़ा का बहुत साथ रहा है। उन्होंने प्रियंका के करियर की शुरुआत से लेकर अब तक सभी चीज़ों का ध्यान रखा है। ऐसे में प्रियंका उनके स्पेशल डे पर उन्हें कैसे भुल सकती हैं। 
 
16 जून को प्रियंका की मां मधु चोपड़ा का जन्मदिन हैं और प्रियंका ने उन्हें बहुत ही प्यारा मैसेज डेडिकेट किया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी मां के साथ पिक्चर शेयर किया। इसमें दोनों ही बहुत खूबसुरत लग रही हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर देख उनके फैंस बहुत खुश हैं। 
 
निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के रिलेशनशिप की खबरों के बीच प्रियंका ने अपनी मां के जन्मदिन पर उनके साथ एक पिक्चर शेयर कर एक प्यार मैसेज लिखा कि हैप्पी बर्थडे ब्युटिफुल लेडी.. मेरी ताकत मेरी कमजोरी सभी कुछ एक में है। आपका यह साल सबसे अच्छा रहे.. उन सभी के साथ जो कुछ भी आप चाहती है। 
 
 
प्रियंका चोपड़ा फिलहाल फिल्म 'भारत' कर रही हैं जिसमें उनके साथ सलमान खान हैं। इसके अलावा वे अभिषेक बच्चन के साथ भी एक फिल्म करने वाली हैं। वे हाल ही में हॉलीवुड के टीवी शो क्वांटिको में नज़र आईं। प्रियंका लगातार चर्चाओं में है। 
 
इसके अलावा वे निक जोनास के साथ भी रिलेशनशिप में हैं। हालांकि उनकी मां अम्धु ने एक बार कहा था कि प्रियंका किसी देसी लड़के को ही पसंद करेंगी। लेकिन प्रियंका तो विदेशी लड़के के साथ प्यार में पड़ी और वो भी उनसे दस साथ छोटे। इस पर अब तक उनका मां के कोई रिएक्शन नहीं मिले हैं।