शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Priyanka Chopra, Jai Gangajal, Prakash Jha
Written By

जय गंगाजल में क्या था प्रियंका चोपड़ा का खास अनुभव

जय गंगाजल में क्या था प्रियंका चोपड़ा का खास अनुभव - Priyanka Chopra, Jai Gangajal, Prakash Jha
प्रकाश झा की 'जय गंगाजल' में प्रियंका चोपड़ा एसपी आभा माथुर की भूमिका में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को ऐसा वीडियो दिखाया जिसमें प्रकाश झा अपनी फिल्म की कास्ट और क्रू को निर्देश देते नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने वीडियो को ट्विटर पर डाला और लिखा फिल्म खास अनुभव थी क्योंकि इसमें उन्हें बहुत से बढ़िया कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला। 
 
वीडियो में फिल्म के मुख्य कलाकार दिख रहे हैं साथ ही फिल्म बनने में लगी मेहनत भी साफ नजर आ रही है। फिल्म की शूटिंग कई जगहों पर हुई है। जहां वीडियो में कलाकार अपनी परफॉर्मेंस के लिए तैयार हो रहे हैं वहीं झा को फिल्म के एक अभिनेता और निर्देशक के रूप में डबल मेहनत करना पड़ रही है। 
फिल्म की कहानी प्रकाश झा ने लिखी है। फिल्म प्रकाश झा प्रोडक्शन और प्ले इंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। फिल्म में एक बार फिर सेंट्रल इंडिया में पुलिस और समाज के बीच संबंधों को उठाया गया है। फिल्म की रिलीज डेट 4 मार्च 2016 है। फिल्म का अजय देवगन अभिनीत गंगाजल की कहानी से कोई संबंध नहीं है।