शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Priyanka Chopra, Gustakhiyan, Irrfan Khan, Sanjay Leela Bhansali
Written By

प्रियंका चोपड़ा को भंसाली फिल्म से करेंगे बाहर?

प्रियंका चोपड़ा को भंसाली फिल्म से करेंगे बाहर? - Priyanka Chopra, Gustakhiyan, Irrfan Khan, Sanjay Leela Bhansali
प्रियंका चोपड़ा से संजय लीला भंसाली इन दिनों नाराज बताए जा रहे हैं। भंसाली के साथ प्रियंका बाजीराव मस्तानी और मैरी कॉम जैसी फिल्में कर चुकी हैं। अमृता प्रीतम पर आधारित 'गुस्ताखियां' नामक फिल्म प्रियंका के साथ भंसाली ने प्लान कर ली है। यह प्रोजेक्ट भंसाली के दिल के बेहद करीब है। इरफान खान को भी इस फिल्म के लिए उन्होंने राजी कर लिया। 
 
सब कुछ तय होने के बावजूद फिल्म इसीलिए शुरू नहीं हो पा रही है क्योंकि प्रियंका समय नहीं दे रही हैं। हॉलीवुड में उन्हें कुछ फिल्में मिली हैं। क्वांटिको चल ही रहा है। ऐसे में 'गुस्ताखियां' के लिए उनके पास समय नहीं है। वे यह फिल्म भी नहीं छोड़ना चाहतीं। 
 
प्रियंका की इन हरकतों को भंसाली गुस्ताखियां मान रहे हैं। भंसाली को इंतजार करना पसंद नहीं है। सूत्रों के अनुसार प्रियंका से भंसाली एक बार सख्त लहजे में बात करने वाले हैं वरना वे प्रियंका को बाहर का रास्ता भी दिखा सकते हैं। 
ये भी पढ़ें
सलमान खान ने जो 4 बड़ी फिल्में ठुकराई... नहीं बनना था ऐश्वर्या का भाई