शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Priyanka Chopra, Deepika Padukone, Sanjay Leela Bhasnali, Padmavati
Written By

भंसाली की 'पद्मावती' : दीपिका या प्रियंका?

भंसाली की 'पद्मावती' : दीपिका या प्रियंका? - Priyanka Chopra, Deepika Padukone, Sanjay Leela Bhasnali, Padmavati
संजय लीला भंसाली 'पद्मावती' नामक फिल्म शुरू करने वाले हैं। रणवीर सिंह तो इसमें अवश्य होंगे। तय माना जा रहा है कि दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती का किरदार निभाएंगी, लेकिन सूत्रों का कहना है कि भंसाली अब प्रियंका के नाम पर भी विचार कर रहे हैं। 
 
इन दोनों अभिनेत्रियों ने भंसाली के साथ 'गोलियों की रासलीला रामलीला' तथा 'बाजीराव मस्तानी' में काम किया था। हालांकि भंसाली का झुकाव दीपिका की ओर ज्यादा है, लेकिन 'पद्मावती' के लिए उन्हें दमदार एक्ट्रेस की तलाश है। दीपिका पादुकोण भी बेहतरीन अभिनेत्री हैं, लेकिन प्रियंका से पीछे हैं। शायद इसी कारण प्रियंका को भंसाली प्राथमिकता दें। 
 
यदि प्रियंका को चुन लिया जाता है तो क्या रणवीर 'पद्मावती' का हिस्सा रहेंगे? यह सवाल अहम है। 
ये भी पढ़ें
तलाकशुदा है सलमान की लुलिया!